निवाई: उपखंड क्षेत्र के गांव भरथला में टोंक जिला कलेक्टर ने अंत्योदय संबल पखवाड़े शिविर का किया निरीक्षण
Niwai, Tonk | Jul 8, 2025 टोंक जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने उपखंड निवाई का दौरा कर ग्राम पंचायत बरतला में मंगलवार की दोपहर करीब 3:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संभल पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल्स का निरीक्षण कर आमजन के किया जा रहे काम का अवलोकन किया। शिविर में आम जन से संवाद किया।