निवाई: निवाई थाना इलाके में 80 फीट रोड पर धंसी सड़क, निजी विद्यालय की बस गड्ढे में तिरछी हुई
Niwai, Tonk | Jul 7, 2025 सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे 80 फीट रोड मूलचंद मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने वाली सड़क पर बाल वाहिनी ने जैसे ही गाड़ी को घुमाया अचानक सड़क बैठ गई बस में निजी विद्यालय के करीब 20 बच्चे जो ग्रामीण क्षेत्र से अध्ययन के लिए निवाई निजी विद्यालय आ रहे थे। बारिश के कारण खाली भूखंडों में भरे हुए पानी से सड़क में कटाव आने के कारण यह हादसा हुआ।हालांकि बच्चे सभी सकुशल है।