बलरामपुर: उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती में बलरामपुर से 97 महिला आरक्षियों को आधारभूत प्रशिक्षण के लिए गोरखपुर रवाना किया गया
रविवार दोपहर 2:00 बजे रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर से उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती में नियुक्त 97 महिला आरक्षियों को आधारभूत प्रशिक्षण हेतु बस द्वारा 26 वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा साथ में ड्यूटी पर लगे कर्मियों को सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं आवश्यक वस्तुएं हेतु दिशा निर्देश के साथ रवाना किया गया।