इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरसैना में बुजुर्ग पर बेटी और धेवते ने फावड़े से किया हमला, मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | Oct 20, 2026 इगलास। ग्राम गुरसैना निवासी जितेन्द्र सिंह का कहना है कि वह रेलवे की सेवा से सेवानिवृत्त होकर गांव में ही रहते हैं। उन्होंने अपने बेटे की मृत्यु के बाद धेवते व बेटी को अपनी सेवा के लिए अपने पास रख लिया है। 19 अक्टूबर को सुबह दस बजे मैंने धेवते से कहा कि तुम ज्यादा मोबाइल मत देखा करो, इसी बात पर हुई कहा सुनी होने लगी।