पटना ग्रामीण: सरदार पटेल भवन में बिहार पुलिस सप्ताह का आयोजन, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने किया उद्घाटन
सरदार पटेल भवन के सभागार में साइबर सुरक्षा थीम पर शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे बिहार पुलिस सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने किया। बता दे कि देश में नए कानून लागू होने के बाद यह पहला मौका है जब पुलिस सप्ताह का आयोजन हो रहा है। यह कार्यक्रम 22 फरवरी यानी की आज से लेकर 27 फरवरी तक चलेगा।