पटना ग्रामीण: अगमकुआं थाना क्षेत्र में चोरी की घटना में संलिप्त प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
अगमकुआं थाना क्षेत्र से पुलिस ने चोरी की घटना में संलिप्त एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे अगमकुआं थाने की पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर प्राथमिकी अभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है।