पटना ग्रामीण: बिहार की राजनीति में आने के सवाल पर सीएम नीतीश के बेटे निशांत ने दिया कोई जवाब नहीं
सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत शुक्रवार की शाम 5:00 बजे दिल्ली से पटना पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सीएम नीतीश के स्वास्थ्य को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए आरोप पर जवाब देते हुए कहा कि वे 100% स्वस्थ हैं। वहीं, बिहार की राजनीति में आने के सवाल पर निशांत खामोश हो गए और कोई जवाब नहीं दिया।