जनसेवा से राष्ट्रसेवा और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मनेन्द्रगढ़ के आमाखेरवा छठ घाट पर वन विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नदी-घाट स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। वन विभाग के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस जवानों, वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के माध्यम से नदी-घाटों को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव, डीएफओ दुलेश्वर साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर लिंगराज सिदार, एसडीएम शशि शेखर मिश्रा, पार्षद स्वप्निल सिन्हा, अंकित शर्मा एवं जलील शाह सहित वन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से रेंजर विश्वनाथ सहित अन्य कर्मचारियों ने भी सहभागिता निभाई।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #सेवा_की_कहानी #शिवसेतु #SevaSetu