रॉबर्ट्सगंज: बिचपई में हथियारबंद चोरों ने घर पर बोला धावा,घटना सीसीटीवी में हुई रिकार्ड,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
राबर्ट्सगज के बिचपई गांव में लाठी-डंडे से लैस आधा दर्जन हथियाबन्द चोरों ने एक घर पर धावा बोल दिया गया,पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गयी। पीड़ित प्रभात कुमार पुत्र स्व शारदा निवासी वार्ड नम्बर तीन बिचपई ने बताया कि विगत कुछ माह में उसके यहां 5 से 6 बार चोरी हो गयी। मंगलवार तड़के भी कुछ हथियाबन्द चोर घर मे घुसे और जो भी हाथ मे लगा लेकर चले गए ।