रॉबर्ट्सगंज: मरकुड़ी गांव में ग्रामीण पर्यटन के तहत बैम्बू क्राफ्ट शिविर का हुआ शुभारंभ
सोनभद्र मे ग्राम्य पर्यटन के लिए चयनित ग्राम मरकुड़ी मे ग्राम्य पर्यटन परामर्श संस्था संकल्प एन0जी0ओ0 द्वारा ग्रामीण महिलाओ एवं पुरुषो को 6 दिवसीय बैम्बू क्राफ्ट प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 6 अगस्त से 12 अगस्त 2024 तक आयोजित किया जा रहा है,जिसका उदघाटन मंगलवार को हुआ। नमामि गंगे के कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र कुमार गौतम भी कार्यक्रम में मौजूद थे।