रॉबर्ट्सगंज: राजकीय इंजीनियरिंग कालेज के 13 स्टूडेंट्स का हुआ कैम्पस चयन,3.36 लाख से 7 लाख वार्षिक तक का मिला पैकेज
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के 13 स्टूडेंट्स को बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में नौकरी मिली है| सेवायोजन विभाग के प्रभारी व संयोजक डॉ0 अरविंद कुमार तिवारी एवं डॉ0 भावना अरोरा ने संयुक्त रूप से बताया कि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में विभिन्न विभागों में अध्ययनरत छात्र- छात्राओ को 3.36 लाख से 7 लाख रुपये तक पैकेज मिला है।