रॉबर्ट्सगंज: बढ़ौली चौराहे पर बच्चे की दावेदारी को लेकर जमकर हुआ हंगामा, मामला पहुंच राबर्ट्सगज कोतवाली
रॉबर्ट्सगंज के बढौली चौराहे पर बच्चे की दावेदारी को लेकर जमकर हंगामा हुआ, एक ई- रिक्शा चालक बच्चे को बैठाकर कोतवाली जा रहा था,ई रिक्शा चालक का कहना था कि यह बच्चा लावारिस है,इसी दौरान एक महिला आई और बच्चे को अपना बताते हुए उसको ले जाने लगी। इसको लेकर ई रिक्शा चालक और महिला के बीच जमकर विवाद हुआ पुलिस को सूचना दी गयी तो पुलिस मौके पर पहुच गयी।