पिड़ावा: पशु चिकित्सालय के पास गांजे का सेवन करते हुए एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
पिड़ावा शहर के पशु चिकित्सालय के पास मंगलवार शाम 5 बजे अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशेड़ियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सरफराज को गांजे का सेवन करते हुए गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा व गांजा सेवन के उपकरण बरामद किए हैं।