मंडी: नगर निगम मंडी के थनेहड़ा वार्ड में खतरा बन चुके रास्ते में ढाई लाख रुपए की लागत से लगाई जाएगी रेलिंग
Mandi, Mandi | Feb 8, 2024 नगर निगम मंडी के थनेहड़ा वार्ड में खतरा बन चुके रास्ते में जल्द ही रेलिंग लगाई जाएगी। यह जानकारी सिटिजन काउंसिल मंडी के प्रवक्ता नीरज हांडा ने दी ।उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में उन्होंने आज लोक निर्माण विभाग की के एक्शन से मुलाकात की हैं और एक दो दिन के भीतर यहाँ पर रेलिंग लग जाएगी।बता दें कि बरसात में यहां पर रास्ता ढह गया था।