मंडी: आज मध्य रात्रि 11ः 00 बजे से सुबह 4ः 00 बजे तक बाबा भूतनाथ का 21 किलो मक्खन से होगा विशेष श्रृंगार
Mandi, Mandi | Feb 8, 2024 आज तारा रात्रि के मध्य 11 बजे से सुबह 4 बजे तक बाबा भूतनाथ की स्वयंभू शिवलिंग में 21 किलो मक्खन से विशेष श्रृंगार किया जाएगा। बाबा भूतनाथ के मंहत देवानंद सरस्वती ने बताया कि आज से बाबा भूतनाथ की माखन रूपी श्रृंगार की शुरुआत हो जाएगी जो पूरे माह चलती रहेगी ।इस दौरान प्रदेश व देश के विभिन्न शक्तिपीठों ,शिवालियों की तर्ज पर बाबा भूतनाथ का श्रृंगार किया जाएगा।