मंडी: नगर निगम मंडी द्वारा टाउन हॉल में आयोजित उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविर में स्वयं सहायता समूहों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव
Mandi, Mandi | Feb 8, 2024 नगर निगम मंडी के आयुक्त एचएस राणा द्वारा नगर निगम मंडी के अलावा रिवालसर व नेरचौक नगर निकायों के स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारियों को उद्यम प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जानकारी देते हुए गुरुवार को नगर निगम मंडी के आयुक्त एचएस राणा ने कहा कि बैठक में उपस्थित सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्म निर्भरता को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।