मंडी: पीक सीजन में ITI चौक मंडी से 24 घंटे में गुजरते हैं 20 हजार से अधिक वाहन,जल्द ट्रैफिक समस्या का किया जाएगा समाधान-ASP
Mandi, Mandi | Feb 8, 2024 मंडी शहर के आईटीआई चौक पर ट्रैफिक समस्या को लेकर एएसपी मंडी सागर चंद्र ने गुरुवार को कहा कि आईटीआई चौक पर मंडी एक अव्यवस्थित चौक है। उन्होंने कहा कि आईटीआई चौक पर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर ट्रैफिक प्लान शुरू किया जाता है। लेकिन प्रतिदिन बढ़ रहे ट्रैफिक के कारण इस चौक पर ट्रैफिक को लेकर समस्या आ रही है। मंडी पुलिस इसके समाधान को लेकर कार्य कर रही है।