मंडी: डायट मंडी में शिक्षकों के लिए आपदा से संबंधित कार्यशाला का हुआ आयोजन
Mandi, Mandi | Feb 8, 2024 डायट मंडी में शिक्षकों के लिए वीरवार को आपदा से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डायट मंडी की कार्यवाहक प्रधानाचार्य सरिता शर्मा ने की। कार्यशाला में शिक्षकों को आपदा से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। यह शिक्षक बच्चों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे में जानकारी देंगे।