बहराइच: छोटी बाजार क्षेत्र में निजी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, दस्तावेज न मिलने पर अस्पताल किया सीज़
कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित छोटी बाजार में संचालित निजी अस्पताल के संचालन के वैध दस्तावेज न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सीज़ कर दिया है। शनिवार सुबह मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शहर सहित जनपद में लगातार अवैध रूप से संचालित निजी अस्पताल, पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोरों के खिलाफ कार्यवाहियां जारी हैं और इसी के तहत यह कार्यवाही की गई है।