मितौली: पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर एक बाइक सवार आरोपी को औरंगाबाद फ्लाई ओवर के पास से किया गिरफ्तार
मैगलगंज थाना पुलिस ने मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान औरंगाबाद फ्लाई ओवर के पास से 315 बोर का एक अवैध देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद कर श्रीकृष्ण नाम के एक बाइक सवार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम सुहेला का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी के कब्जे से बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।