मितौली: भीरवा ग्रंट माजरा मदारी पुरवा में करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों की बुखार से मौत, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगाया कैंप
मितौली तहसील अंतर्गत भीरवा ग्रांट माजरा मदारी पुरवा में एक ही गांव के करीब एक दर्जन से अधिक लोगों की बुखार आने से मौत चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में ग्रामीणों ने एसडीएम मितौली विनीत उपाध्याय को ज्ञापन देखकर स्वास्थ्य कैंप लगवाने की मांग की है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने जांच टीम गांव भेज कर कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं।