मितौली: चंदपुरवा गांव से पत्नी को पंजाब ले गया पति, पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ससुराल पक्ष पर लगा हत्या का आरोप
करीब 4 साल पहले थाना मोहम्मदी के सोवाताली मड़ियन निवासी रामकिशोर की बेटी मनोरमा की शादी मितौली थाना क्षेत्र के चंदपुरवा निवासी रंजीत के साथ हुई थी। मनोरमा का पति रंजीत मनोरमा को अपने साथ पंजाब ले गया। मनोरमा की संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई है। मारके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर मनोरमा को पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।