मितौली: लालहनपुर के तालाब में अज्ञात व्यक्ति का उतरता मिला शव, नीमगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाया बाहर
घटना लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र के लालहनपुर गांव की है। मंगलवार को तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतरता हुआ देखा गया है। शव देखे जाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची नीमगांव थाना पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।