हरिद्वार: बहादराबाद पुलिस ने 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ सहदेवपुर से एक शराब तस्कर किया गिरफ्तार
बहादराबाद पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने सहदेवपुर से एक आरोपी शराब तस्कर को पकड़ते हुए आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपी राकेश ग्राम भोरी का रहने वाला है और लंबे समय से शराब तस्करी के धंधे में लिप्त था।