भरहुत नगर हाउसिंग बोर्ड को फ्री-होल्ड करने की मांग, सांसद गणेश सिंह और कलेक्टर ने दिया आश्वासन
सतना के सर्किट हाउस में भरहुत नगर हाउसिंग बोर्ड के व्यापारियों और रहवासियों ने शंभू चरण दुबे के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सांसद गणेश सिंह, सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, महापौर योगेंद्र तागमर, रामपुर विधायक विक्रम सिंह विकी और सतना भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान रहवासियों और व्यापारियों ने भारत नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी को फ्री होल्ड करने की जोरदार मांग रखी। इस पर सांसद गणेश सिंह और जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि भोपाल हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर के निर्देशानुसार सतना हाउसिंग बोर्ड द्वारा निरस्त की गई लीज और सभी प्रकार के आदेश स्थगित माने जाएंगे। साथ ही, रहवासियों और व्यापारियों के मांग पत्र को मध्य प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मी�