बीकानेर: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा चार दिवसीय वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा, बेसिक कॉलेज सहित 56 केंद्रों पर आयोजित
बीकानेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा चार दिवसीय वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा आज से जिले के 56 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। दो पारियों में आयोजित की हो रही इस परीक्षा के लिये 25 सरकारी और 31 निजी परीक्षा केंद्र बनाएं गये हैं। प्रत्येक निजी परीक्षा केंद्र पर दो तथा सरकारी परीक्षा केंद्र पर एक-एक आब्जर्वर नियुक्त किया गया है।