बीकानेर: सूरजपुरा स्थित परचून की दुकान में देर रात चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना इलाके में एक परचून की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। वारदात 26 दिसम्बर रात की बताई जा रही है। जिसमें तीन अज्ञात चोर ताला तोड़कर दुकान में रखी नकदी चोर ले गये। जानकारी मिली है कि सूरजपुरा स्थित जगदम्बा मार्ट में देर रात अज्ञात चोरों ने सैंधमारी करते हुए गल्ले में रखे तीन हजार रूपये चुरा लिए।