बीकानेर: बीछवाल थाना पुलिस ने 9 वर्षों से फरार 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
आईजी ओमप्रकाश द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बीछवाल थाना पुलिस ने एसपी कावेंद्र सागर के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए 9 वर्षों से फरार ₹10000 के इनामी बदमाश राजेश जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी साधु सज्जन नाथ बनकर फरारी काट रहा था। जिसकी जानकारी बीछवाल थाना पुलिस ने शुक्रवार रात 9:30 बजे दी।