बीकानेर: जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक रात में 3 मकानों में हुई चोरी, केस दर्ज
बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थानान्तर्गत पिछले एक पखवाड़े में लगातार चोरियों ने क्षेत्रवासियों में दहशत फैला दी है। हालात यह है कि दो बार चार चार मकानों में चोरी की वारदात एक ही रात में हो चुकी है। जिसमें से अधिक ांश वारदातें सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो चुकी है। उसके बाद भी पुलिस चोरों को पकडऩे में नाकाम साबित हो रही है।