मोकामा: राजेंद्र सेतु के नीचे मिला अज्ञात शव, इलाके में हड़कंप
Mokameh, Patna | Mar 10, 2026 मोकामा स्थित हाथीदह थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब मंगलवार को लगभग 11 बजे राजेंद्र सेतु रेलवे ब्रिज के नीचे पिलर संख्या 2 के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही हाथीदह थाना पुलिस सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।