मुगलसराय: मुगलसराय में सुरक्षा व्यवस्था परखने सड़क पर उतरे एसपी, ठेला-खुमचा वालों को दी चेतावनी
मुगलसराय में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल भारी पुलिस बल के साथ सड़क पर गश्त करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान एसपी ने सड़क किनारे ठेला-खुमचा लगाने वालों को 07 दिनों में अतिक्रमण हटाने की सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा सड़क पर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।