पन्ना: नगर के कटरा व बड़ा बाजार में पुलिस-नगरपालिका की टीम ने प्रतिबंधित चाइना मांझे की दुकानों पर कार्रवाई की, हड़कंप मचा
Panna, Panna | Dec 23, 2024 नगर में आज दिन सोमवार 23 दिसम्बर को पुलिस एवं नगर पालिका की टीम ने धड़ल्ले से बिक रहे चाइनीज मांझा की दुकानों पर कार्यवाही की जिसके बाद हड़कंप मच गया पुलिस व नगर पालिका की टीम के द्वारा अभी अन्य दुकानों पर कार्यवाही की जा रही है। हम आपको बतादें की नगर मे प्रतिबंध के बाबजूद भी चाइनीज मांझा धड़ल्ले से बिक रहे था जिससे आये दिन हादसे भी हो रहे थे।