पन्ना: केंद्रीय विद्यालय पन्ना के छात्रों ने नेचर कैंप में प्रकृति और पर्यावरण की शिक्षा ली
Panna, Panna | Dec 23, 2024 22 दिसंबर 2024 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पन्ना के छठवीं से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने नई शिक्षा नीति के तहत आयोजित बैगलेस डे कार्यक्रम के अंतर्गत पन्ना टाइगर रिज़र्व में नेचर कैंप का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने वन्यजीवों, पर्यावरण, प्रकृति, और जैव विविधता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।