पन्ना: लोकार्पण के एक महीने बाद भी सार्वजनिक शौचालय बंद, यात्री और स्थानीय लोग परेशान
Panna, Panna | Dec 23, 2024 पन्ना नगर के छत्रसाल पार्क के सामने और एनएमडीसी बस स्टॉप के पास नगर पालिका द्वारा बनाए गए सर्वसुविधायुक्त सार्वजनिक शौचालय का एक माह पहले लोकार्पण किया गया था, लेकिन अभी तक शौचालय का ताला नहीं खोला गया है। इससे छत्रसाल पार्क में आने वाले लोग और एनएमडीसी बस स्टॉप पर बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।