पन्ना: जिला अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन में व्यवस्थाएं नहीं, कड़ाके की ठंड में ऑटो से जाती दिखी महिलाएं
Panna, Panna | Dec 23, 2024 जिला अस्पताल पन्ना मे महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन किये जा रहे है जिसमे जिले भर से महिलाओं को टारगेट पूरा करने के लिए ऑपरेशन के लिए लाया जा रहा है।बतादे की इसी क्रम में आज 23 दिसम्बर दिन सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक कुल 56 महिलाओं के ऑपरेशन किये गये। लेकिन इस द्वारान भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिली। कड़कड़ाती ठंड में महिलाएं जिला अस्पताल के बाहर बैठी रही।