राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिमलिया थाना क्षेत्र में कराडिया के पास यात्रियों से भरी एक मिनी बस पुलिया से नीचे नाले में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, बस में 25 से अधिक यात्री सवार थे और सभी MP के बैतूल से खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद घायलों को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।
#KotaAccident #RajasthanNews #DelhiMumbaiExpressway #RoadAccident #BreakingNews
Huzur, Bhopal | Oct 17, 2026