मानिकपुर: आकाशीय बिजली का कहर: घर में खाना खा रहीं दो बहनें झुलसीं, बड़ी बहन की हालत बिगड़ी
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के झलमल मजरा में शुक्रवार शाम 4 बजे बूंदाबांदी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से घर में भोजन कर रहीं दो सगी बहनें चपेट में आ गईं। 12 वर्षीय अंशिका गंभीर घायल हुई, जबकि 9 वर्षीय असमा को हल्की चोटें आईं। अंशिका को सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया गया। पिता ने एंबुलेंस देर से पहुंचने का आरोप लगाया।