नामकुम: राजभवन में नवनियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात
Namkum, Ranchi | Oct 3, 2025 राजभवन में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे नवनियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस मुलाकात से कयास लगाए जा रहे हैं कि नगर निकाय चुनाव जल्द हो सकता है। नवनियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी की नियुक्ति के बाद चुनाव प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। संभावना जताई जा रही है।