नामकुम: रांची स्थित दुर्गाबाड़ी में विजया दशमी पर सिंदूर खेला का आयोजन
Namkum, Ranchi | Oct 2, 2025 रांची स्थित दुर्गाबाड़ी में विजया दशमी के अवसर पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। सिंदूर खेला में बंगाली समुदाय की महिलाएं पारंपरिक लाल साड़ियों में सजकर एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं। बता दें कि सिंदूर खेला महिलाओं के अखंड सौभाग्य और परिवार के कल्याण की कामना से जुड़ा है, और इसे मां दुर्गा को खुशी-खुशी विदा करने का प्रतीक माना जाता ह