नामकुम: समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मिले झारखंड चैंबर के सदस्य
Namkum, Ranchi | Oct 3, 2025 समाहरणालय में शुक्रवार शाम करीब चार बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से झारखंड चैंबर के सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान झारखंड चैंबर के सदस्यों ने रांची जिले के विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की और अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। उन्होंने जिला प्रशासन को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।