नामकुम: रांची के मेन रोड सहित कई इलाकों में दुर्गा मूर्ति विसर्जन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Namkum, Ranchi | Oct 3, 2025 रांची के मेन रोड सहित विभिन्न इलाकों में शुक्रवार शाम करीब छह बजे दुर्गा मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रांची में रुक रुककर हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि रांची के विभिन्न जलाशयों में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और रीति-रिवाज के साथ मां दुर्गा को विदाई दे रहे हैं।