नामकुम: अरगोड़ा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन, बारिश से हो सकती हैं मुश्किलें
Namkum, Ranchi | Oct 2, 2025 अरगोड़ा मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रांची और आसपास के इलाकों में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे से हो रही रुक रुककर बारिश से रावण दहन कार्यक्रम में मुश्किलें आ सकती है। बता दें कि मौसम विभाग ने रांची समेत 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि आज सुबह से ही रांची और आसपास के इलाकों में रुक रुककर बारिश हो रही है।