कंडाघाट: मक्की की फसल में सैनिक कीट के नियंत्रण के लिए कंडाघाट में किसान डॉ. अनुराग से कर सकते हैं संपर्क
ज़िला सोलन में मक्की की फसल में लगने वाले सैनिक कीट के सम्भावित नियंत्रण के लिए ज़िला व खण्ड स्तर पर नियंत्रण समिति का गठन किया गया है। यह जानकारी कृषि विभाग सोलन के उप निदेशक डॉ. देव राज कश्यप ने दी। डॉ. देव राज कश्यप ने कहा कि यह नियंत्रण समिति किसानों को मक्की की फसल में लगने वाले सैनिक कीट की निगरानी एवं नियंत्रण में सहायता करेगी।