हनुमानगढ़: मुंशी को झूठे मामले में फंसाने और पेशेवर छवि खराब करने का आरोप, बार संघ अध्यक्ष के खिलाफ अधिवक्ताओं ने एसपी को दी शिकायत
न्यायालय परिसर में विधि व्यवसाय करने वाले अधिवक्ता जोधासिंह ने मंगलवार को साथी अधिवक्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर बार संघ अध्यक्ष रोहित सिंह खिच्ची के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत में जोधासिंह ने अपने मुंशी हेमसिंह को एफआईआर में आरोपी बनाए जाने के मामले में असत्य एवं दुर्भावनापूर्ण तथ्यों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।