पानीपत: पानीपत में अवैध माइनिंग पर उपायुक्त का कड़ा रुख, 15 FIR और 38 वाहन जब्त
पानीपत में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अवैध माइनिंग पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया। 1 जुलाई से 3 नवंबर 2026 तक जिले में 38 वाहन जब्त, 15 FIR दर्ज, 10 लाख रूपये जुर्माना वसूला गया। संबंधित विभागों को मजबूत निगरानी और जवाबदेही के निर्देश भी दिए गए।