गोरखपुर: गोरखनाथ पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को दरोगा मस्जिद के पास से चोरी के जेवरात के साथ किया गिरफ्तार
गोरखनाथ थाना क्षेत्र में 12 दिसंबर को सिंधी कॉलोनी की रहने वाली विमला देवी अपने घर पर ताला लगाकर सत्संग में गई थी, तभी उनके घर पर एक अज्ञात चोर द्वारा सोने के जेवरात चोरी किए गए। इस मामले में गोरखनाथ पुलिस ने गौतम शर्मा नाम के एक आरोपी को दरोगा मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया और इसके पास से विमला देवी के चोरी के जेवरात बरामद किए हैं।