बलरामपुर: जिला कारागार में कैदियों ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास
शनिवार सुबह 7:00 जिला कारागार एवं सशस्त्र सीमा बल परिसर में एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के उद्देश्य को लेकर योगाचार्य डॉक्टर अमरजीत एवं योग सहायक अभिषेक मणि त्रिपाठी द्वारा योगाभ्यास कराया गया। जिला कारागार में इस अवसर पर सभी अधिकारी एवं बंदी गण मौजूद रहे। योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम को बताते हुए दैनिक जीवन में इसे फायदे के बारे में बताया गया।