बलरामपुर: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के साथ किया योगाभ्यास
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसपी विकास कुमार एवं एएसपी विशाल पांडे द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ रिजर्व पुलिस लाइन में योगाभ्यास किया गया। योगाचार्य डॉ वीरेंद्र विक्रम सिंह द्वारा विभिन्न योगासन यथा अनुलोम- विलोम, कपाल-भांति तथा सूर्य नमस्कार आदि कराया गया तथा बताया गया कि शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दैनिक जीवन योगाभ्यास अति महत्वपूर्ण है।