बलरामपुर: मृत्युंजय योग फाउंडेशन द्वारा होटल ट्यूलिप इन में हर्षोल्लास से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
शनिवार सुबह 7 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर होटल ट्यूलिप इन में मृत्युंजय योग फाउंडेशन द्वारा योग संगम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व संस्था की संस्थापक एवं योग गुरु श्रीमती मधु मिश्रा ने किया।इस कार्यक्रम में लगभग 100 योग साधकों ने भाग लिया और सामूहिक रूप से योग अभ्यास कर शरीर, मन और आत्मा की एकता का अनुभव किया।