बलरामपुर: फुलवरिया हरिहरगंज बायपास मार्ग पर काशीराम आवास के पास पुलिया से टकराकर पलटी कार, ड्राइवर हुआ घायल
शनिवार सुबह लगभग 9:00 बजे फुलवरिया चौराहे से हरिहरगंज बायपास मार्ग पर विशुनापुर काशीराम आवास के पास पुलिया से टकरा कर कार अचानक पलट गई जिससे कार का ड्राइवर घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा ड्राइवर को निकाला गया एवं प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया। बताया जा रहा है कि अन्य किसी को कोई चोट नहीं आई है हालांकि एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची है।